Home Featured दरभंगा की महिला शिक्षाविद स्नेहा प्रकाश को मिला सरोजनी नायडू अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार।
September 23, 2020

दरभंगा की महिला शिक्षाविद स्नेहा प्रकाश को मिला सरोजनी नायडू अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार।

दरभंगा: महिला शिक्षाविद लेखिका स्तंभकार स्नेहा प्रकाश को गत 18 सितंबर को डॉक्टर सरोजनी नायडू अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 मिला। मूल रूप से दरभंगा शहर के बलभद्रपुर की रहने वाली स्नेहा प्रकाश फिलहाल अपने पति प्रकाश कुमार के साथ राजस्थान के उदयपुर में रहती हैं।

अवार्ड के सम्बंध में वॉयस ऑफ दरभंगा को जानकारी देते हुए स्नेहा ने बताया कि यह आवार्ड एक सौ से अधिक देशों के 600000 से अधिक लोग देख रहे थे और 400 से अधिक मीडिया हॉउस इसे कवर कर रहे थे। इस कार्यक्रम के लिए तीस देशों से अधिक देशों की करीब 10,000 से अधिक महिलाओं को नामित किया गया था। जिनमें से जुड़ी ने एक सौ महिलाओं को इस सम्मान के लिए चुना। इस अवार्ड समारोह का आयोजन एशियन अकादमी फोर आर्ट और विश्व महिला फॉर्म द्वारा किया गया। फिल्म सिटी के मारवाड़ स्टूडियोज में अकादमी के फेस्टिवल प्रेसिडेंट संदीप मारवाह और आईएमआई के जनरल सेक्रेटरी अशोक त्यागी द्वारा यह अवार्ड दिया गया।

स्नेहा ने बताया कि उन्हें यह अवार्ड सम्मिलित रूप से उनके ऑनलाइन क्लासेज इंग्लिश लिटरेचर डेक्स जहां वह देश विदेश के स्टूडेंट केलिए नेट सेंटर स्पोकन इंग्लिश का कोर्स संचालित करती है। साथ ही उनके लेखन कार्य के लिए प्रदान किया गया। उनकी दो किताब और दो एंथोलाजी छप चुकी है। और एक किताब प्रेस में है। स्नेहा की कविताएं समय-समय पर विभिन्न अखबारों में छपती रहती है। वह कई सारे अखबार और ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल पर भी स्त्री विमर्श और समाज के समसामयिक मुद्दों पर आलेख लिखती है। साथ ही विभिन्न वेबसाइट और पत्रिकाओं के लिए किताब की समीक्षाएं लिखती है। उनकी अब तक 500 से अधिक किताबों की समीक्षा की है।

सनेहा एक लेखक उद्यमी, शिक्षिका, नारीवादी, साहित्यिक समीक्षक, आलोचक, माता और पत्नी के साथ एक बेटी है। उन्हें आईआईटी मद्रास ए फेमिनिस्ट स्टडीज में प्रमाण पत्र प्राप्त है। एवं इग्नू से अंग्रेज़ी साहित्य में मास्टर डिग्री प्राप्त है। वह वर्तमान में अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पीजीसीटीई कर रही है।

स्नेहा हालांकि बिहार के दरभंगा जिले से आती है। पर वह पिछले 8 सालों से उदयपुर राजस्थान में अपने परिवार के साथ रहती है।

Share

Check Also

शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रामनगर ग्रिड से निकलने वाली 33 केवी पंडासराय …