Home Featured डॉ0 उदभट मिश्रा एवं सोनू ठाकुर ने ली ब्राह्मण फेडरेशन की सदस्यता, बनाये गये प्रदेश उपाध्यक्ष।
September 24, 2020

डॉ0 उदभट मिश्रा एवं सोनू ठाकुर ने ली ब्राह्मण फेडरेशन की सदस्यता, बनाये गये प्रदेश उपाध्यक्ष।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन लगातार समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहा है। इसी का परिणाम है अब सभी क्षेत्रों में अग्रणी ब्राह्मण जैसे शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला, छात्र एवं युवा आदि सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाले ब्राह्मण लगातार ब्राह्मण फेडरेशन से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज जाने माने व्यवसायी सोनू ठाकुर एवं चिकित्सक डॉ0 उदभट मिश्रा सहित कई लोगो ने ब्राह्मण फेडरेशन की सदस्यता ली है। इनके आने से संगठन मजबूत होगा और सामाजिक एकजुटता के अभियान को बल मिलेगा। साथ ही इसका प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से दिखेगा।
उपरोक्त बातें ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कहीं। वे गुरुवार को शहर के मिर्जापुर स्थित V2 मॉल के सभागार में आयोजित फेडरेशन की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्री चौधरी ने आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी ब्राह्मण एकजुटता का परिचय दें तथा जिस दल या निर्दलीय से भी ब्राह्मण उम्मीदवार खड़े हों, उन्हें एकजुट होकर वोट करें। चुनाव में ब्राह्मण एकजुटता का संदेश जाने पर ही कोई भी राजनीतिक दल हमे नजरअंदाज नही कर पायेगा। उन्हें हमारा हक हमें देना ही होगा। योजनाओं और कानूनों को लागू करने से पूर्व हमारी शक्ति का एहसास उन्हें होगा।
बैठक में सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत सोनू ठाकुर को तथा डॉ0 उदभट मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने की। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए सामाजिक एकता के कार्य करने का संकल्प लिया।
वहीं चर्चित मशरूम किसान वंदना झा को भी महिला जिलाध्यक्ष कामिनी झा ने फेडरेशन की सदस्यता दिलायी तथा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का प्रभार दिया।
इस दौरान आकाशवाणी के उद्घोषक दीपक झा ने ब्राह्मण गीत भी गाया।
बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथी गांधी शिक्षण संस्थान के निदेशक हीरा कुमार झा, इम्पल्स कोटा के निदेशक राजेश झा, प्रो0 अरुण झा, अनिल झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, प्रो0 फूलबाबू टेक्ट्रिया, देव कुमार झा, सुनील झा, कैलाश कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री राजीव झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कामिनी झा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सुजीत चौधरी, बिमलेश कुमार झा, शम्भू चौधरी, डॉ0 मदन मोहन कुमार, सूर्यवली झा, आशीष रॉय, आशीष मिश्रा, रणजीत झा गगन जी, विकास विवेक चौधरी, विनोद कांत झा, मुकुंद चौधरी, रणजीत चौधरी, रॉकी झा, विक्रम झा, चंदन झा, केदारनाथ झा अनाथ, प्रियंका झा, रचना विभा झा, मुन्नी देवी आदि ने भी अपने विचार रखे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …