Home Featured सिर्फ पाँच साल का कुशासन पाँच पीढ़ियों को प्रभावित कर सकता है: तेजस्वी सूर्या।
September 29, 2020

सिर्फ पाँच साल का कुशासन पाँच पीढ़ियों को प्रभावित कर सकता है: तेजस्वी सूर्या।

दरभंगा: भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं ने हमेशा बिहार और देश को एक नई दिशा देने का काम किया है। युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता हमेशा संगठन के लिए समर्पित रहता है। पार्टी का बड़ा से बड़ा काम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बदौलत सफल होता रहा है। आज बिहार के नौजवान आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार की ओर अपना कदम बढ़ा चुके हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपने समाज के लोगों को हमेशा जागरूक करने का काम करें और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। इसी संकल्प को लेकर आप सभी कार्यकर्ता काम करें ताकि आने वाले समय में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार तीन-चौथाई बहुमत से बने।
उन्होंने कहा कि सिर्फ पाँच साल का कुशासन पाँच पीढ़ियों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए 2020 का विधानसभा चुनाव बिहार केलिए महत्वपूर्ण है। बिहार को एनडीए के विकास रथ को आगे बढ़ाना है। अब बिहार लालटेन के दिनों के जंगलराज में वापस नही जा सकता।
दरभंगा पहुंचने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह भी मौजूद थे।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…