Home Featured पूर्व विधायक हरिनन्दन यादव सहित चार ने लिया नामांकन वापस।
October 23, 2020

पूर्व विधायक हरिनन्दन यादव सहित चार ने लिया नामांकन वापस।

दरभंगा: तीसरे चरण के चुनाव के लिए अभ्यर्थियों की नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर को बहादुरपुर से पूर्व विधायक हरिनंदन यादव और नचारी मंडल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं, केवटी से एक अभ्यर्थी अब्दुल कयूम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जाले विधानसभा क्षेत्र से महेश कुमार ने अपना नामांकन वापस लिया। अब 83 विधानसभा क्षेत्र दरभंगा से कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। निवर्तमान विधायक संजय सरावगी, निवर्तमान विधायक अमरनाथ गामी, शंकर झा, मोहम्मद अमजद खान,संजय कुमार राय,संतोष कुमार पूर्वे, नूर उद्दीन जंगी, मोहम्मद पिंटू खान, महेंद्र कुमार पासवान, मोहम्मद मोजाहिद, राजकुमार महतो, रौशेन्द्र कुमार, लाल बाबू महतो, विजय श्री प्रसाद, सियाराम पासवान, सुजीत कुमार चौधरी, महेंद्र लाल दास, मिथिलेश चंद्र सहनी व संजय कुमार झा चुनावी दंगल में हैं। 84 विधानसभा क्षेत्र हायाघाट से कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। निवर्तमान विधायक भोला यादव, रामचंद्र प्रसाद, रौशन नायक,अब्दुस सलाम खान, ओम प्रकाश मंडल, गणेश कुमार चौधरी, गीता देवी, जानकी नंदन चौधरी, परमजीत कुमार व रविंद्र नाथ सिंह मैदान में हैं।
87 विधानसभा क्षेत्र जाले से कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमें निवर्तमान विधायक जीवेश कुमार, नजीर अहमद अंसारी, मशकूर अहमद उस्मानी, अमन कुमार झा, प्रिया रंजन ठाकुर, मोहम्मद महबूब आलम, सतीश कुमार, विमलेश कुमार ठाकुर, महेश कुमार झा, मोहम्मद अरशद सिद्धकी, रंगनाथ ठाकुर, सैयद मोहम्मद महताब आलम शामिल हैं। 85 विधानसभा क्षेत्र बहादुरपुर से कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सूबे के मंत्री मदन सहनी,रमेश चौधरी, देवेंद्र कुमार झा, मोहम्मद सलाउद्दीन, अरुण ठाकुर, कृष्ण कुमार दास, प्रियंका सिंह, मनीष कुमार,राम प्रभंजन चौधरी, रोहित कुमार पासवान, वीरेंद्र कुमार पासवान, विक्रम सिंह, बलदेव राम, महेंद्र सहनी व विनय कुमार सिंह शामिल हैं। केवटी विधानसभा क्षेत्र 86 से अब कुल15 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमें डॉ. मुरारी मोहन झा, निवर्तमान विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी, चांद बाबू, महेश पूर्वे, मधु रंजन प्रसाद, फैयाजुर रहमान, शेखर कुमार, मोहम्मद शमुल्लाह खान, माधव कुमार चौधरी, प्रियंका कुमारी, दीपक कुमार झा, मणिकांत मणि, संजीव कुमार हिमांशु, योगेश रंजन, भोला साहू शामिल हैं। अब सभी मतदान की तारीख काइंतजार है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …