Home Featured चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिसकर्मी की मौत।
October 23, 2020

चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिसकर्मी की मौत।

दरभंगा: जिले के तिलकेश्वर ओपी में पदास्थापित एक एएसआई की शुक्रवार की शाम मौत हो गई।
मृतक एएसआई की पहचान भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पैन गांव के 59 वर्षीय सच्चिदानंद सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि उनकी पांच अन्य सिपाहियों के साथ दरभंगा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। वे तिलकेश्वर से दरभंगा जाने के लिए अलौली के रास्ते खगड़िया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां दरभंगा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार रेलवे स्टेशन पर कर रहे थे। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उनके साथ चल रहे सिपाहियों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश राय सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इधर उनके साथ चल रहे सिपाही अखिलेश राय, बलराम कुमार, रामभजन यादव, रामराज सिंह व संजीव उरांव ने बताया कि श्री सिंह काफी मिलनसार प्रवृत्ति के थे। ओपी से सुबह में खाना खाने के बाद निकले थे। वे काफी स्वस्थ थे। इधर सदर अस्पताल में शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों का सौंप दिया गया।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …