Home Featured गामी और सरावगी दोनों ने अपने अपने क्षेत्रों में केवल जनता को ठगा है: शंकर झा।
October 27, 2020

गामी और सरावगी दोनों ने अपने अपने क्षेत्रों में केवल जनता को ठगा है: शंकर झा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: 83, दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शंकर झा ने शहर के दिल्ली मोड़ के निकट सुंदरपुर में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन उपरांत उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह बल्ला छाप को भी मीडिया के सामने प्रदर्शित किया।
मीडिया को संबोधित करते हुए शंकर झा ने कहा कि हमारे शहर को जो विरासत में मिला था, वह पिछले तीस सालों में बदहाल होता गया। चाहे शहर के तालाबों की बात करें, डीएमसीएच की बात करें, पुअर होम की बात करें, गोशाला की बात करें या अन्य औद्योगिक इकाइयों की बात करें। विरासत में मिले चीजों को संभाल न सकें तो नये की क्या बात करें! आज से 15 साल पूर्व जाम एवं जलजमाव मूलभूत समस्या थी शहर की। पर आजतक मूलभूत समस्याओं से हमे निजात नही मिल सका। इन सबके जिम्मेवार कौन हैं, ये सवाल तो बनता है।
महागठबंधन एवं एनडीए के उम्मीदवारों के विषय मे पूछने पर श्री झा ने कहा कि हायाघाट में अमरनाथ गामी अशोक पेपर मिल के नाम पर जीत कर आये थे। पर उन्होंने कुछ नही किया और दस साल लूट कर आये हैं।
दूसरी तरफ संजय सरावगी ने साढ़े पन्द्रह से शहर को नर्क बना दिया।
अतः इसबार शहर की जनता ने बदलाव का संकल्प ले लिया है। इन दोनों को नकार कर जनता इसबार मिथिला के बेटा शंकर झा को प्रतिनिधित्व का मौका जरूर देगी।
इस अवसर पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, शिक्षक नेता डॉ0 राम मोहन झा, संतोष झा, चंद्रकांत मिश्र, मुकेश पासवान, श्रीमती विमल दास, गुड्डू खान, अबदुल्लाह अंसारी आदि ने भी शंकर झा को पूर्ण समर्थन का आह्वान करते हुए अपने अपने विचार रखे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …