Home Featured भारी पुलिसिया बंदोबस्त के बीच महावीरी झंडा महोत्सव संपन्न।
November 22, 2020

भारी पुलिसिया बंदोबस्त के बीच महावीरी झंडा महोत्सव संपन्न।

जाले: जिला का चर्चित दोघड़ा लतराहा 55वां महावीरी झण्डा महोत्सव रविवार को भारी पुलिसिया बंदोबस्त के बीच संपन्न हो गया। इस महोत्सव में चारो दिशाओं से श्रद्धालु जयशिव-जयशिव के जयघोष करते महोत्सव स्थल पहुंच कर गगनचुंबी महावीरी झंडा में विराजे भगवान श्री सीताराम दरबार भक्त हनुमान बजरंगबली का दर्शन पूजन कर वापस परिसर में पहुंचते झण्डा महोत्सव परिसर में श्रद्धालुओ का जनसैलाव उमर रहा था।

इस मौके पर झण्डा परिसर में डेढ़ दर्जन से अधिक अखाड़ा के खिलाड़ी अलग-अलग गोलवृत में खिलाड़ी बांस के बने वाद्ययंत्र झरनी नृत्य, डांडिया नृत्य के थाप पर भगवान बजरंगवली की जीवनगाथा का जयगान कर रहे थे, यह दृश्य बड़ा ही मनोहारी लग रहा था। वहीं आधा दर्जन आखरा के खिलाड़ी परम्परागत हथियारों लाठी भाला, गड़ासा, योगचाप, तिरधनुष का प्रदर्शन कर करतब दिखते देखे गए।

इस मौके पर महोत्सव स्थल परिसर पुरानी बाजार मैदान हाई स्कूल समेत पंचायत भवन बुनियादी विद्यालय समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में श्रद्धालुओं के जनसैलाब उमर गया था। श्रद्धालुओं से संपूर्ण क्षेत्र अटपटा था। सबसे पहले लतराहा गांव से 111 फिट ऊंचा बांस का बना 52 तल्ला का महावीरी झण्डा जिसके सभी तल्लो में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां विराजमान थी।

इस झण्डा की अगुवाई लतराहा झण्डा महोत्सव के अध्यक्ष संजय महतो के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोग जयशिव-जयशिव के जयघोष करते जुलुस महोत्सवस्थल पर पहुंचे। इसी तरह दोघड़ा गांव का 111 फिट का महावीरी झण्डा पूजा महोत्सव के अध्यक्ष नगेन्द्र यादव के नेतृत्व में, वहीं नागरडीह गांव से झण्डा महोत्सव के अध्यक्ष पच्चू साव के नेतृत्व में एवं सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सौरिया झण्डा महोत्सव के अध्यक्ष रामसेवक दास के नेतृत्व में पूजा स्थल लाया गया। इस मौके पर सभी चारो झण्डा का मिलान कर एक पंक्ति में वेदी पर रखा गया।

जहां श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर पूजा अर्चना किया। बांस से बना विशेष वाद्ययन्त्र झरनी के लय पर बजरंगवली के जीवन गाथा लयबद्ध गीत के साथ नृत्य बड़ा ही मनमोहक दृश्य उपस्थित कर रहा था। वहीं महिलाओं की टोलियां बजरंगवली के भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रखी थी। इस मौके पर स्थानीय विधायक व बिहार सरकार के पर्यटन श्रम संसाधन खदान मंत्री जीवेश कुमार ने महोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं को बधाई व शुभकामना देते दिखे।

इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर वसंत कुमार झा के निर्देशन में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक दंगारोधीदस्ता डीएपी ससस्त्रवल के साथ सुरक्षा व्यवस्था जगह-जगह तैनात किया गया था।

जिसका जायजा लेते देखें गए। इस अवसर पर आत्मा के निर्देशक पूर्णेन्दु मिश्रा, अंचलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, वीडियो राजेश कुमार सदर इंस्पेक्टर सुबोध चौधरी,दंगारोधी दस्ता प्रभारी दिलीप कुमार, केवटी, सिमरी, सिंहवारा, कमतौल, सोनकी, मोरो आदि थानाध्यक्ष के साथ पुलिस पदाधिकारी मुखिया महासंघ के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र प्रसाद, मुखिया नूर आलम, वली इमाम बेग चमचम समेत सैकड़ो गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अनुमान है कि एक लाख से अधिक श्रद्धालु महोत्सव में पहुंच कर पूजा-अर्चना किया।

 

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…