Home Featured विनय चौधरी ने मैथिली में ली शपथ, मुख्यमंत्री से मिल क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत।
November 23, 2020

विनय चौधरी ने मैथिली में ली शपथ, मुख्यमंत्री से मिल क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बेनीपुर के विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष डॉ0 विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी ने विधानसभा के शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह में मैथिली में शपथ लिया। शपथ ग्रहण के बाद विनय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें शुभकामना दी तथा मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तरीण होने वाली छात्राओं को ₹25000 की राशि दी जाने वाली राशि सम्बद्ध महाविद्यालय को नहीं मिल रही है। संबंधित छात्रा इससे वंचित रह रही हैं। मुख्यमंत्री को यह जानकारी मिलने के उपरांत उन्होंने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी को निर्देशित किया कि अपने अस्तर से तहकिकात कर अविलंब इस समस्या का समाधान करें। इसी तरह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुछ लोग राहत से वंचित रह गए हैं जिसका ध्यान मुख्यमंत्री को आकृष्ट कराया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…