Home Featured आधारपुर कांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक जारी रहेगा आंदोलन: एमएसयू।
November 24, 2020

आधारपुर कांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक जारी रहेगा आंदोलन: एमएसयू।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत आधारपुर में दीवाली की रात महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में अब विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों का लगातार आंदोलन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा जिला मुख्यालय के धरनास्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज के नेतृत्व में आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्याभूषण रॉय एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर मंगलवार को दिन के 11 बजे से अनशन पर बैठ चुके हैं। अनशन के दौरान पीड़िता के परिजन भी धरनास्थल पर पहुँचे थे।

अनशनकारी अमित ठाकुर ने कहा कि इतना घृणित कांड होने के 10 दिन बाद भी 15 में से 13 आरोपी फरार हैं। पुलिस प्रशासन पीड़िता को न्याय दिलाने में बिल्कुल तत्परता नही दिखा रही। साथ ही स्थानीय विधायक जो इस क्षेत्र से जीती हैं, महिला होने के बावजूद एकबार भी पीड़िता से मिलने या हाल पूछने भी नही गयी। न ही स्थानीय सांसद द्वारा इस जघन्य कांड पर कोई पहल की गयी है। इससे स्पष्ट है कि दोषियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। इसलिए पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है। अब जबतक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नही होती, एमएसयू का अनशन जारी रहेगा।

मौके पर मौजूद एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि हमलोग लगातार दस दिनों से आवाज उठा रहे हैं, पर किसी प्रकार की कारवाई नही हुई। इसलिए आमरण अनशन शुरू किया गया है। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधियों की चुप्पी शर्मनाक है। ये लोग केवल जाति धर्म मे बांटकर वोट लेना जानते हैं। पर अब स्थानीय लोग भी जाग गये हैं। सप्ताह भर बाद ही, पर स्थानीय समाज के लोगों ने भी मिलकर पीड़िता को न्याय दिलाने केलिए कैंडल मार्च निकाला है।

धरनास्थल पर पहुंची पीड़िता की एक परिजन ने पुलिस पर सीधा आरोप लगाया कि पुलिस दोषियों को बचा रही है। आरोपियों की जानकारी देने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है। मुख्य आरोपी पटना में एक कार्यालय में नौकरी करते हैं। यह भी जानकारी होते हुए भी पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार नही कर रही है। न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Share

Check Also

फायरमैन बना सुपरमैन: जान पर खेलकर बचाई बर्निंग अपार्टमेंट में फंसे लोगों की जान।

देखिए वीडियो भी दरभंगा: दरभंगा में आग लगने की एक घटना वीभत्स हादसा में बदल सकता था, यदि अग…