Home Featured चुनाव प्रबन्धन में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।
November 25, 2020

चुनाव प्रबन्धन में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले के 10 में से 9 सीट पर चुनाव जीतने को लेकर भाजपा उत्साहित है और अपने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। बुधवार को जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक सांसद गोपालजी ठाकुर के आवासीय कार्यालय पर आहुत की गई। इस अवसर पर पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार एवं प्रबंधन में लगे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने सूबे में महागठबंधन सरकार बनने से रोक दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और चादर से सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दरभंगा में एम्स और एयरपोर्ट की सौगात और सर्वस्पर्शी विकास तो जीत का कारण रहा। साथ ही सांसद गोपालजी ठाकुर और अशोक यादव के अलावें प्रदेश और केन्द्र नेतृत्व के मार्ग-दर्शन का काफी योगदान रहा। उन्होंने कहा कि दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में एनडीए काफी कम मत से पिछड़ा है।

जिसकी समीक्षा की जाएगी। पार्टी ने निर्णय लिया है कि जीतने वाले सभी विधायक और दरभंगा से बने मंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में विजयोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, अजयनाथ पासवान, अभयनाथ झा, अशोक, अमर, संजीव साह, प्रेम कुमार मिश्रा, रिंकु, लालकांत झा, पारसनाथ झा, माधव वत्स, तनवीर हसन, लक्ष्मी साह, उमेश चौधरी, राजेश रंजन, वीरू पासवान आदि शामिल थे।

Share

Check Also

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार, सजा निर्धारण के लिए तिथि निर्धारित।

दरभंगा: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के जुर्म में पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा प…