Home Featured निरीक्षण के क्रम में महिला वार्ड सदस्यों को वरीय उपसमाहर्ता ने पढ़ाया महिला सशक्तिकरण का पाठ।
November 25, 2020

निरीक्षण के क्रम में महिला वार्ड सदस्यों को वरीय उपसमाहर्ता ने पढ़ाया महिला सशक्तिकरण का पाठ।

दरभंगा: बुधवार को जिले के मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के नेहरा पूर्वी पंचायत में हर घर नल की जल योजना की जांच करने पहुंची वरीय उपसमाहर्ता दरभंगा सह मनीगाछी प्रभारी पदाधिकारी टोनी कुमारी ने महिला वार्ड सदस्यों को महिला सशक्तिकरण का पाठ भी पढ़ाया। वार्ड सात एवं नौ में जांच के दौरान उन्होंने कई लोगों के घरों में जाकर नल जल की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा उनकी शिकायतें को गंभीरता पूर्वक सुनी। इस दौरान जगह-जगह फटी पाईप से निकल रहे पानी को देखकर पंचायत सचिव एवं जेई को फटकार लगाए एवं उसे सही करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान कई लोगों ने कहने पर भी नल नहीं लगाने एवं नियमित पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत अधिकारी से की। जांच के बाद उपसमाहर्ता ने नल जल से संबंधित सभी पंजियों का अवलोकन किया। जिसमें कई सारी खामियां पाई गई। साथ ही उन्होंने वार्ड क्रियान्वयन समिति की बैठक पंजी का भी अवलोकन किए। जिसमें कोरोनाकाल के समय जुलाई माह में भी बैठक दशार्या गया था, लेकिन उसके बाद के माह में बैठक नहीं होने को उन्होंने इसे कागजी बैठक माना। उन्होंने पंचायत सचिव को हर माह वार्ड के लोगों को बुलवाकर बैठक सुनिश्चित करवाने का भी निर्देश दिए। जांच के बाद जब निरीक्षण पंजी पर वार्ड सदस्य को हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया, तो उनके पति पंजी लेकर अपने पत्नी (वार्ड सदस्य) से हस्ताक्षर करवाने अपने घर चले गए। ऐसी स्थिति को देखकर वे काफी गरम हो गई और वार्ड सदस्य को बुलवाकर उनसे उनके पद, दायित्व एवं योजना के संबंध में पूछताछ किए, तो उन्होंने किसी भी चीज की जानकारी नहीं होने की बात बतलायी। तब जाकर वरीय उपसमाहर्ता टोनी कुमारी ने दोनों महिला वार्ड सदस्य शान्ति देवी एवं प्रमिला देवी को महिला सशक्तिकरण की पाठ पढ़ाया और उनके पतियों को महिला के अधिकार को दबाने की चेष्टा नहीं करने का चेतावनी दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो प्राथमिकी दर्ज करवा दी जाएगी।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…