Home Featured प्रो0 अरुण कुमार झा के असामयिक निधन पर सीएम कॉलेज में शोकसभा का आयोजन।
November 25, 2020

प्रो0 अरुण कुमार झा के असामयिक निधन पर सीएम कॉलेज में शोकसभा का आयोजन।

दरभंगा: स्थानीय सीएम कॉलेज में दिवंगत प्रो0 अरुण कुमार झा श्रद्धांजलि देने केलिए बुधवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने महाविद्यालय के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार झा के असामयिक निधन के कारण महाविद्यालय में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अंग्रेजी के मूर्धन्य विद्वान एवं प्रखर वक्ता के रूप में प्रो अरुण कुमार झा सदा याद किए जाएंगे।मैथिली साहित्य के विकास में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी प्रो झा एक अपराजेय शिक्षक थे।
शोकसभा में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो इंदिरा झा,प्रो मंजू राय,डा अमरेंद्र शर्मा,डा प्रीति कनोडिया,डा मनोज कुमार सिंह,डा पी के चौधरी, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया, डा नरेंद्र कुमार झा, प्रो शिप्रा सिन्हा, डा रीना कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डा मयंक श्रीवास्तव, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर कुमार, प्रो ललित शर्मा, डा संजय कुमार, डा अखिलेश कुमार ‘विभु’,विपिन कुमार, सृष्टि चौधरी, डा बिरेंद्र कुमार झा, प्रतुल कुमार सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रो इंदिरा झा ने कहा कि स्वर्गीय अरुण कुमार झा एक आदर्श एवं अत्यधिक लोकप्रिय शिक्षक थे, जिनकी शिक्षण-शैली काफ़ी प्रभावशाली थी। मानवीय गुणों से युक्त प्रो झा एक कुशल प्रशासक एवं प्रबंधक थे।डा अमरेंद्र शर्मा ने कहा कि संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी प्रो झा सबों के प्रिय तथा मधुर एवं मितभाषी थे। अंग्रेजी साहित्य के अनुसंधान क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान है।
प्रो मंजू राय ने कहा कि अरुण बाबू की अंग्रेजी साहित्य में गहरी पैठ थी।वे शिक्षकों को भी अध्ययन- पद्धति की जानकारी देते थे। राष्ट्र स्तरीय एवं उत्कृष्ट जर्नल ‘दि एविल’ के प्रधान संपादक के रूप में शोधार्थियों एवं शिक्षकों से उत्कृष्ट आलेख तैयार करवाते थे।
ज्ञातव्य हो कि 1975 में सी एम कॉलेज,दरभंगा में अंग्रेजी व्याख्याता के रूप में सेवा प्रारंभ करने वाले स्वर्गीय अरुण कुमार झा 2008 ईस्वी में विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष बन कर गए,जहां वे मानविकी संकाय की डीन बनकर नवंबर 2015 में अवकाश ग्रहण किया।20 नवंबर 2020 को प्रो अरुण कुमार झा का असामयिक निधन हो गया।शोकसभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …