Home Featured स्थापना दिवस पर याद किये गए लोजपा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 रामविलास पासवान।
November 28, 2020

स्थापना दिवस पर याद किये गए लोजपा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 रामविलास पासवान।

दरभंगा: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप ठाकुर के आवास पर लोजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर सबने दिवंगत संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के तस्वीर पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उपस्थित कई लोगो को लोजपा के सक्रिय सदस्यता की शपथ दिलायी गयी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदीप ठाकुर ने बताया कि जाति धर्म से ऊपर उठकर एक नये दल लोजपा की स्थापना आज के दिन ही सन 2000 में स्व0 पासवन ने की थी। पहला ऐसा मौका है कि स्थापना दिवस पर स्व0 पासवान हमलोगों के बीच नही हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने जनहित के कई कार्य किये। वन नेशन, वन राशन उन्ही की देन है। आज उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवन ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन साथ पार्टी को आगे बढाया है। केवल 143 सीटों पर लड़कर भी 25 लाख वोट प्राप्त कर उन्होंने दिखा दिया कि जनता का जुड़ाव उनजे नेतृत्व में लोजपा से बढ़ रहा है।

श्री ठाकुर ने पूर्व में अपने द्वारा किये गए कार्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को जारी रखने की घोषणा भी। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक कार्य है। बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने केलिए उन्होंने इस अभियान को आगे बढाया था और आगे भी इसपर कार्य जारी रखेंगे।

इस दौरान मनीगाछी लोजपा अध्यक्ष रुवन कंठ, दरभंगा सदर लोजपा अध्यक्ष राजकुमार पासवान, चन्देश्वर राम, शकील नोमानी, रमेश चौधरी, संजय ठाकुर, महावीर पासवान, केदार लाल देव,रुना झा, सुनीता देवी, सलीमा खातून, ललिता देवी, संजय पासवान, संतोष सदाय, पप्पू पासवान, प्रहलाद झा आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …