Home Featured मिथिला के ऐतिहासिक स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित: मंत्री।
November 28, 2020

मिथिला के ऐतिहासिक स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित: मंत्री।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मिथिला क्षेत्र में ऐसे भी ऐतिहासिक स्थल हैं जिनका सम्बन्ध रामायण और महाभारत काल से है। ऐसे ऐतिसाहिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर देश स्तर पर उभारा जाएगा। इसपर कार्य चल रहा है। ऐसे स्थलों के ऐतिहासिक तथ्यों का भी पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगो से भी जानकारी ली जा रही है। इस पर शीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार होगी।
उपरोक्त बातें बिहार सरकार के पर्यटन, खनन एवं श्रम संसाधन मंत्री जिबेश कुमार ने कहीं। वे शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान दरभंगा परिसदन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया और तीन विभागों की जिम्मेवारियां सौंपी हैं, उसपर वे पूरा खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य के साथ एनडीए की सरकार कार्य कर रही है, और आत्मनिर्भर बिहार के बिना आत्मनिर्भर भारत नही बन सकता। इसलिए आत्म निर्भर बिहार बनाने के प्रति हमारी संकल्पित है।
19 लाख रोजगार देने के मुद्दे पर मंत्री श्री कुमार ने कहा कि इस लक्ष्य को भी पूरा करने में पर्यटन एवं श्रम संसाधन विभाग का अहम योगदान रहेगा। इनके माध्यम से जितने भी रोजगार के विकल्प होंगे, उनसभी का पूर्ण उपयोग रोजगार देने केलिए किया जाएगा।
मंत्री श्री कुमार ने अपने अधीन विभागों के माध्यम से किये जा सकने वाले कार्यो केलिए मीडिया एवं आमलोगों से सलाह देने की अपील की। उन्होंने सबके सहयोग से आत्मनिर्भर बिहार बनाने पर बल दिया।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…