Home Featured कोरोना के कारण सादगी पूर्वक मनाया गया दरभंगा जिला का 146वां स्थापना दिवस।
January 1, 2021

कोरोना के कारण सादगी पूर्वक मनाया गया दरभंगा जिला का 146वां स्थापना दिवस।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोविड-19 के कारण इसबार दरभंगा जिला का 146वां स्थापना दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नही हुआ।
स्थापना दिवस के अवसर पर दरभंगा समाहरणालय को छोटे-छोटे रंग-बिरंगे बल्बों से काफी आकर्षक रूप में सजाया गया। शुक्रवार को जगमगाती रोशनी बिखेरता हुआ कलेक्ट्रेट की दीवारें काफी आकर्षक लग रही थीं। रंग बिरंगी रौशनियों के बीच पानी के फब्बारे भी परिसर के बगीचे में काफी आकर्षक छँटा बिखेर रहे थे। परिसर की सजावट समाहरणालय रोड से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती नजर आयी।
बताते चलें कि आज ही के दिन 1 जनवरी 1875 ईस्वी में दरभंगा जिला का स्थापना हुआ था और आज दरभंगा जिला ने अपने स्थापना का 146वां वर्ष पूरा कर लिया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…