Home Featured जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में की गयी बाढ़ से हुई क्षति एवं व्यय की समीक्षा।
January 2, 2021

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में की गयी बाढ़ से हुई क्षति एवं व्यय की समीक्षा।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शनिवार को जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई।

बैठक में दरभंगा जिला आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सत्यम सहाय ने बताया कि वर्ष 2020 में आई बाढ़ से दरभंगा जिला के 15 अंचल प्रभावित हुए, जिनमें 181 पंचायत पूर्णरूपेण एवं 53 आंशिक रूप से कुल 234 पंचायत प्रभावित हुए।

कुल प्रभावित गांव की संख्या 1076 एवं नगर निगम के कुल प्रभावित वार्ड की संख्या 25 रही। जिनके कुल अनुमानित प्रभावित जनसंख्या 26 लाख 17 हजार 654 रही।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच 23 हजार सूखा राहत पैकेट का वितरण किया गया।

जिस पर कुल 72 लाख 03 हजार 431रुपये व्यय हुए।

इस दौरान 669 सामुदायिक किचन का संचालन किया गया जिनमें कुल 56 लाख 81 हजार 620 प्रभावित व्यक्तियों ने भोजन किया।

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच 61 हजार 678 पॉलीथिन शिट्स का वितरण किया गया जिन पर कुल 3 करोड़ 50 लाख रुपये व्यय होने की संभावना है।

बाढ़ के दौरान 71 सरकारी एवं 464 निजी नाव का परिचालन कराया गया, जिनमें 28 नए नाव का क्रय किया गया, जिन पर लगभग व्यय 9 लाख 8 हजार 919 रुपये व्यय हुए। बाढ़ के दौरान एनडीआरएफ की दो एवं एसडीआरएफ की एक टीम कार्यरत रही जिन पर 57 लाख 90 हजार रुपये व्यय हुए।

इस दौरान 6 लाख 17 हजार 962 अनुमानित बाढ़ पीड़ित परिवारों में से 594348 परिवारों को प्रति परिवार 6000 रुपये उनके बैंक खाते में पी एफ एम एस के माध्यम से अनुग्रह अनुदान की राशि भेजी गयी।

बाढ़ के दौरान की गयी चिकित्सा व्यवस्था पर 16 लाख रुपए व्वय हुए, जलापूर्ति में 27 लाख 28 हजार 120 रुपये व्यय हुए, पशु चिकित्सा पशु चारा एवं मृतक 31 पशुओं के अनुदान पर कुल 12 लाख 43 हजार व्यय हुए।

क्षतिग्रस्त फसल का अनुमानित व्यय 95 करोड़ 21 लाख 82 हजार रुपये हैं।

बाढ़ के दौरान 12 व्यक्तियों की मृत्यु डूबने से हुई जिनको मृतक अनुदान दिया जा चुका है और सात लोगों की मृत्यु सर्पदंश से होने का प्रतिवेदन प्राप्त है। लेकिन विसरा रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी ने कहा कि फसल क्षति के लिए किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक को निर्देश दिया गया है कि सही समय पर जांच कराकर सही प्रतिवेदन उपलब्ध करावे। अभी तक 1 लाख 39 हजार लोगों ने आवेदन दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि क्रय किए गए सभी 28 नए नाव को संबंधित अंचलाधिकारी पानी में रखेंगे ताकि नाव खराब ना हो सके।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन संजीव कुमार सिन्हा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …