Home Featured प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े को मगध प्रमंडल के आयुक्त बनाए जाने दी गयी विदाई।
January 4, 2021

प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े को मगध प्रमंडल के आयुक्त बनाए जाने दी गयी विदाई।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े को मगध प्रमंडल (गया) के आयुक्त बनाए जाने पर सोमवार को उन्हें विदाई दी गई। उनकी जगह राधेश्याम साह को दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। विदाई के मौके पर आयुक्त वरवड़े ने कहा कि वे स्वयं चाहते थे कि उनकी पदस्थापना दरभंगा प्रमण्डल में हो और हुआ भी। उन्होंने कहा कि यहां का कार्यकाल काफी अच्छा रहा और इसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मुझे दरभंगा प्रमंडल के कार्यकाल में कभी भी किसी पदाधिकारी या कर्मचारी को बोलने की जरूरत नहीं पड़ी, जो भी काम कमिश्नरी लेवल के होते हैं। वह स-समय किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में मधुबनी जिला में कार्य कर चुके थे। इसलिए यहां के लोगों की भावना से पूर्व परिचित थे। मौके पर क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी मनोज कुमार झा, जो मंत्रीमंडल सचिवालय में योगदान देने आज ही विदा हो रहे हैं, उनको भी हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। मौके पर क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी संजीव कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता आदि भी थे

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…