Home Featured सोना लूटकांड में 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डेढ़ किलो सोना एवं हीरा के साथ 30 लाख नगद भी बरामद।
January 9, 2021

सोना लूटकांड में 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डेढ़ किलो सोना एवं हीरा के साथ 30 लाख नगद भी बरामद।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नगर थानाक्षेत्र के बड़ा बाजार में गत 9 दिसंबर को हुए लूटकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता का दावा किया है। अलंकार ज्वेलर्स से लूटे गये करीब साढ़े ग्यारह किलो सोना एवं अन्य आभूषणों में से पुलिस ने पहलीबार बरामदगी भी दिखायी है। दो महिलाओं सहित कुल ग्यारह अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हुई है।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने शनिवार को इसका खुलासा किया है। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसटीएफ एवं समस्तीपुर तथा बेगूसराय पुलिस के सहयोग की गयी छापेमारी में समस्तीपुर से डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ है। साथ ही बेगूसराय के एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से गलाया 400 ग्राम सोना भी मिला है। मामले में गिरफ्तार मुख्य रिसीवर तरुण साह के घर से 72 पीस हीरा भी मिला है। विभिन्न जगहों से छापेमारी में सोना बेच कर इक्क्ठा किया गया 30 लाख 89 हजार की राशि भी जब्त की गयी है। बरामद सोना और हीरा अलंकार ज्वेलर्स के यहां हुई लूट का ही है। गलाये गए सोने का पता लगाना मुश्किल है।

एसएसपी ने बताया कि अभी भी पुलिस की विभिन्न टीमें छापेमारी में लगी हुई है। जबतक पूरी बरामदगी और सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही हो जाती, पुलिस की कारवाई जारी रहेगी।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …