Home Featured आजादी के दशकों बाद भी महापात्र समाज राजनीतिक रूप से है उपेक्षित : लालबाबू।
January 10, 2021

आजादी के दशकों बाद भी महापात्र समाज राजनीतिक रूप से है उपेक्षित : लालबाबू।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: रविवार को बिहार राज्य महापात्र संघ की बैठक बहेरी प्रखंड के सिरूआ गांव में महेंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, महापात्र समाज की आर्थिक, समिजिक एवं शैक्षणिक स्थिति सहित राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तार पूर्वक परिचर्चा किया गया। इस दौरान महापात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० कृपा नाथ महापात्र ने कहा कि महापात्र समाज की राजनीतिक एवं शैक्षणिक स्थिति हाशिए पर है, इसके लिए समाज को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से जोर देना होगा। वहीं संघ के जिलाध्यक्ष बाबा लाल बाबू झा महापात्र ने कहा कि आजादी के कई दशक बीतने के बाद भी महापात्र समाज राजनीति की बिसात पर उपेक्षित है। समाज में शिक्षा का अलख जगाना होगा। अपने हक के लिए सभी को मिलकर आंदोलन करना होगा। समाज के लोगों को अंधविश्वास, दहेज प्रथा से दूर होना होगा। मौके पर महापात्र संघ के प्रदेश सचिव भरत झा महापात्र, बहदुरपुर प्रखंड अध्यक्ष पुरूषोत्तम महापात्र, सितेश महापात्र, बाबू साहब झा महापात्र, सुनील झा, जवाहर झा, अरुण झा, दिगंबर झा, मनोज झा, प्रमोद झा, भवन झा भोगेंद्र झा नितेश झा, पितांबर झा, अमरनाथ झा, अरुण झा, काशीनाथ झा, विद्यानंद झा आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …