Home Featured जिला कल्याण पदाधिकारी दरभंगा के फर्जी बोर्ड लगे बोलेरो का समस्तीपुर में हुआ एक्सीडेंट!
January 14, 2021

जिला कल्याण पदाधिकारी दरभंगा के फर्जी बोर्ड लगे बोलेरो का समस्तीपुर में हुआ एक्सीडेंट!

दरभंगा: वाहनों पर बड़े अधिकारियों का बोर्ड लगा हो तो पुलिस भी सामान्यतया चेक नही करती। इसी फायदा अब गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त लोग भी उठाने लगे हैं। इसी का ताजा उदाहरण समस्तीपुर में एक सड़क हादसे के बाद सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी। इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए । इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मरे व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों का बताना है कि कुहासे की वजह से बोलेरो ने विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में टक्कर मार दी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है । गाड़ी के ऊपर जिला कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा का बोर्ड लगा है। मृतक की पहचान सचिंदर यादव के रूप में हुई है जो दरभंगा जिले के सिंघवारा थाना के भवानीपुर का रहने वाला है।
बोलेरी में लगे जिला कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा का बोर्ड लगा हुआ देखकर स्थानीय प्रशासनिक में भी हड़कम्प मच गया। दरभंगा के कल्याण कार्यालय से संपर्क भी किया गया। पर दरभंगा के कल्याण पदाधिकारी मदन प्रसाद अपने सरकारी वाहन के साथ दरभंगा में ही मौजूद थे। उन्होंने उनके या उनके कार्यालय का गाड़ी होने से साफ इंकार किया। कल्याण कार्यालय के कर्मियों ने अपने स्तर से दरभंगा के दो पूर्व कल्याण पदाधिकारियों से भी संपर्क किया। सभी अपने अपने जगह सुरक्षित मौजूद थे।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या यह गाड़ी किसी अवैध धंधे में उपयोग किया जा रहा था! पुलिस जांच में बात सामने तो आएगी ही, पर साथ मे सवाल यह भी कि क्या पदाधिकारियों के बोर्ड लगे गाड़ियों की चेकिंग भी शुरू होगी!

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…