Home Featured रिकॉर्डतोड़ ठंढ़ में भी प्रमुख जगहों पर प्रशासनिक अलाव का अभाव, लोग खुद के स्तर से कर रहे जुगाड़।
January 17, 2021

रिकॉर्डतोड़ ठंढ़ में भी प्रमुख जगहों पर प्रशासनिक अलाव का अभाव, लोग खुद के स्तर से कर रहे जुगाड़।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार भीषण शीतलहर जारी है। शीतलहर और ठंड के साथ साथ आसमान में बादल भी लगे रहते हैं। इनदिनों पूरे दिन सूर्यदेव भी दर्शन नहीं देते। प्रशासनिक अलाव की व्यवस्था प्रमुख चौक चैराहों पर भी नजर नही आ रही। व्यवसायी हों या ऑफिस जाने वाले कर्मी, अलग अलग स्थलों पर खुद के स्तर से अलाव की व्यवस्था करते नजर आये।
लोगों का कहना था कि ऐसी भीषण ठंड से बचने के लिए शहर में नगर निगम द्वारा की गयी अलाव की व्यवस्था प्रमुख चौक चौराहों पर भी खोजने से भी मिल नही रही है। लोग अपने स्तर से विभिन्न चौक चौराहों पर लकड़ियां जलाकर आग तापते नजर आए। लोगों ने कहा कि साल का सबसे अधिक ठंडा दिन गुजर रहा है। लगातार बढ़ रहे ठंढ को लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से अलाव के व्यवस्था की मांग लोगों द्वारा की गयी।
दरभंगा जिले में ठंड इतना अधिक बढ़ गया है कि तापमान 14 डिग्री से भी नीचे आ गया है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …