Home Featured कुलपति की अध्यक्षता में प्लेगियरिज्म पॉलिसी एवं रेगुलेशन-2018 पर कार्यशाला आयोजित।
January 18, 2021

कुलपति की अध्यक्षता में प्लेगियरिज्म पॉलिसी एवं रेगुलेशन-2018 पर कार्यशाला आयोजित।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुवली हॉल में प्लेगियरिज्म पॉलिसी एवं रेगुलेशन-2018 विषय पर कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि खुद के किए हुए कार्य को लिपिबद्ध करें। दूसरों के लिए कार्य का उल्लेख बगैर उद्धहरण के न करें। कुलपति संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और शोध छात्रों की एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पॉवर पॉइंट के माध्यम से प्रतिकुलपति प्रो. डौली सिन्हा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में लागू किए जाने वाले प्लेगियरिज्म पॉलिसी का यूजीसी द्वारा निर्धारित पॉलिसी से तुलना करते हुए विस्तार से उद्देश्य दिया। उन्होंने प्लेगियरिज्म के प्रकार, उसके रोकथाम के उपाय तथा इसके दंड के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सह विकास पदाधिकारी प्रो. के.के साहु ने किया। वहीं तकनिकी सत्र के संसाधन पुरूष पटना विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार झा ने विषय प्रवेश कराया। संसाधन पुरूष के प्रस्तुति के उपरांत कई बिन्दुओं पर दर्शक दीर्घा से प्रश्न पूछे गए।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …