Home Featured बढ़ती ठंढ में नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था के दावे साबित हो रहे खोखले!
January 20, 2021

बढ़ती ठंढ में नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था के दावे साबित हो रहे खोखले!

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: इसबार जिले में ठंढ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है। ऐसे में सड़कों पर काम करने वाले कामगारों की स्थिति ज्यादा ही खराब है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की जा रही अलाव की व्यवस्था ऊंट के मुंह मे जीरा साबित हो रहा है। मुख्य चौक चौराहे पर भी प्रशासन की तरफ से अलाव दिखाई नही देता।

बुधवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव का दर्शन लोगो को नही हुआ। शहर के जिला स्कूल एवं यातायात थाना रोड में कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था दिखी। इस अलाव की व्यवस्था स्थानीय दुकानदारों की तरफ से की गयी थी। आने जाने वाले राहगीरों केलिए यह अलाव संजीवनी जैसा कार्य कर रहा था। लोग रुक रुक कर अलाव तापते नजर आये।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इतने प्रमुख जगह पर भी नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था नही की गयी है। यह क्षेत्र तीन तीन वार्डो के अंतर्गत आता है। पर तीनों वार्डो के वार्ड पार्षदों ने भी कोई सुध नहीं ली। ऐसे में आपसी सहयोग से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …