Home Featured सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता केलिए स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।
January 21, 2021

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता केलिए स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया है। इसके तहत आमलोगों में जागरूकता केलिए प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय द्वारा स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगियता का आयोजन किया गया। लहेरियासराय अवस्थित एक निजी स्कूल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान भाग लेने वाले बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सड़क सुरक्षा से सम्बंधित थीम पर बच्चों द्वारा पेंटिंग बनायी जा रही है। इसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके तहत लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज भी मोटर वाहन निरीक्षक दो पदाधिकारियों के साथ सड़क पर रोड परमिट की चेकिंग कर रहे हैं। ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगाया जाएगा। यातायात नियम का पालन करने वाले अच्छे नागरिकों को पुरस्कृत करने की भी योजना है। इसके अलावा जागरूकता रैली एवं अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…