Home Featured जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्यान्न आपूर्ति की समीक्षा बैठक।
January 22, 2021

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्यान्न आपूर्ति की समीक्षा बैठक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अम्बेदकर सभागार में खाद्यान्न आपूर्ति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आपूर्ति विभाग द्वारा दिसंबर-जनवरी एवं अतिरिक्त खाद्यान्न आपूर्ति की प्रखंड वार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम अभिनव भास्कर ने बताया कि दिसंबर 2020 का 99.25 फीसद एवं जनवरी 2021 का 95 फीसद खाद्यान्न का उठाव किया जा चुका है। संबंधित ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से डीलरों को खाद्यान्न पहुंचाया जा चुका है। अतिरिक्त खाद्यान्न की आपूर्ति अंतर्गत शेष खाद्यान्न संबंधित डीलरों तक पहुंचाने के लिए 25 जनवरी तक की तिथि तय की गई है।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्गत एसआइओ के बदले खाद्यान्न आपूर्ति की गति धीमी है। जबकि 1479 एसआइओ निर्गत किया जा चुका है। इसके लिए संबंधित ट्रांसपोर्ट एजेंसी को अतिरिक्त 15 – 15 गाड़ियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया। इस संबंध में बहेड़ी के पणन पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया। वहीं, हायाघाट के एजीएम के अनुपस्थिति रहने पर उनका एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण पूछा गया है।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में किरासन तेल का वितरण ससमय किया जा रहा है। गैस वेंडर को उपभोक्ता को गैस सिलेंडर देते समय मास्क का प्रयोग करने को कहा गया है। ऐसी शिकायतें मिली है कि वेंडर मास्क का प्रयोग नहीं करते है।
बैठक में बताया गया कि जांच में कमी पाए जाने पर सदर अनुमंडल के तीन दुकानों एवं बिरौल के दो दुकानों का लाइसेंस रद किया गया है। पांच दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं आपूर्ति विभाग की ओर से लगभग 80 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। जिले में खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति बेहतर है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …