Home Featured दशकों पूर्व खोयी प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए शिक्षकगण लाए कार्यसंस्कृति में बदलाव : विधायक।
January 27, 2021

दशकों पूर्व खोयी प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए शिक्षकगण लाए कार्यसंस्कृति में बदलाव : विधायक।

बेनीपुर: शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जयानंद उच्च विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में विधायक विनय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षकगण अपने कार्य संस्कृति में बदलाव लावें ताकि चार दशक पूर्व की प्रतिष्ठा वापस हो। उन्होंने कार्यप्रणाली और समय पालन के साथ-साथ सिलेबस की समुचित जानकारी बच्चों को देते हुए उनकी ज्ञानवर्धक क्षमता को बढ़ाएं। हर गार्जियन का आपने बच्चे पर भरोसा है जिस भरोसा को आप ध्यान में रखकर अपनी खोई हुई आदर्श को पुन: स्थापित करें।

इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि न्याय और ज्ञान का पद बहुत ही समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्व रखता है और किसी परिवार से लेकर देश तक का मुखिया का व्यक्तित्व का धनी होना चाहिए। जिसकी आज दिनानुदिन हा्रस हो रही है। इसे पुन: स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रबंध समिति निर्माण की प्रक्रिया, स्मार्ट क्लास का संचालन और सही सोच खड़ा कर प्रकृति को संस्कृति से जोड़ने की बात बताई। इस अवसर पर बेनीपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदू सिंहा, बिरौल के शिक्षा पदाधिकारी रामू महतो एवं बहेड़ी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलजीत चौधरी सहित बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयानन्द +2 बहेड़ा विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत यादव ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार ने की।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…