Home Featured जिलाधिकारी ने किया नल-जल योजना के कार्यों की समीक्षा।
January 27, 2021

जिलाधिकारी ने किया नल-जल योजना के कार्यों की समीक्षा।

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के बुधवार को सिंहवाड़ा प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की।

अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार समीक्षा के दौरान तीन-चार वार्डों में कार्य की प्रगति काफी धीमी पायी गयी। कहीं कार्य अधूरा पाया गया कहीं कुछ लीकेज पाया गया। उन वार्डों के अधूरे कार्य को पूरा कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा को अधिकृत किया गया तथा उन्हें निर्देशित किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य नहीं पूरा किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाए। उन पंचायतों में अरेय वीरदीपुर एवं अधुआ पंचायत के कुछ वार्ड भी शामिल हैं। नल-जल योजना की समीक्षा क्रम में कहा गया कि जिन जिन वार्ड में अभी तक जलापूर्ति प्रारम्भ नहीं किया गया है या अधूरा है, उसे हर हाल में 15 फरवरी तक पूर्ण करा कर जिला मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सिंहवाड़ा प्रखंड के आर.टी.पी.एस काउंटर का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि आर.टी.पी.एस काउंटर पर तत्काल सेवा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को वहां प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक द्वारा संबंधित कर्मी से रिपोर्ट कराकर आवेदन देने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही आरटीपीएस काउंटर पर वितरण पंजी भी संधारित नहीं था तथा प्रमाण पत्र वितरण की व्यवस्था भी सही नहीं पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक सहायक को वितरण पंजी संधारित रखने को कहा गया। साथ ही साथ आरटीपीएस काउंटर पर प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश भी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा को दिया गया है। भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानियां, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…