Home Featured बेटियों केलिए वरदान है सुकन्या समृद्धि योजना: सांसद।
January 27, 2021

बेटियों केलिए वरदान है सुकन्या समृद्धि योजना: सांसद।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सांसद गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा प्रधान डाकघर से हरी झंडी दिखाकर सुकन्या समृद्धि सौगात रथ काे विदा किया। इस अवसर पर सांसद ने 50 बच्चियों को सुकन्या समृद्धि खाता एवं 50 बच्चों को पीपीएफ खाता भेंट किया। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि याेजना बेटियों के लिए वरदान ही नहीं वह उसे भविष्य में आत्मनिर्भर बनाएगा। इससे विकसित भारत बनेगा। उन्होंने लाेगाें से अपनी बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने की अपील की।

डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता काेई माता-पिता 0 से 10 वर्ष तक की दो बेटियाें का 250- 250 रुपए में खोलवा सकते हैं। एक वर्ष में न्यूनतम 250 रुपए व अधिकतम डेढ़ लाख तक की राशि जमा की जा सकती है। साथ ही अब सुकन्या समृद्धि खाता में घर बैठे आईपीपीबी खाता से ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चियों की उम्र 10 वर्ष से अधिक है या जिन्हें दो से अधिक बालिका है, वे भी अपने सभी बच्चियों का भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता (पीपीएफ) में कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों या स्वयं के लिए 500 रुपए की न्यूनतम वार्षिक राशि के साथ खुलवा सकते हैं। इसमें अधिकतम डेढ़ लाख वार्षिक जमा कर सकते हैं। इसमें आयकर की छूट है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …