Home Featured मुख्यमंत्री ने की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा, 21 फरवरी तक अधिप्राप्ति पूर्ण करने का निर्देश।
January 28, 2021

मुख्यमंत्री ने की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा, 21 फरवरी तक अधिप्राप्ति पूर्ण करने का निर्देश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा धान अधिप्राप्ति को लेकर बिहार के सभी जिलाधिकारी के साथ ऑनलाईन समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में जिलावार धान अधिप्राप्ति के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं की गयी अधिप्राप्त को लेकर समीक्षा की गयी । समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने धान उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण कराया और अब तक धान नहीं दिए, उनसे बात करके फीडबैक लिया जाए कि उनके पास अब धान उपलब्ध है या नहीं। ऐसा न हो कि किसान के नाम पर व्यापारी धान अधिप्राप्ति का लाभ लेता रहे।

उन्होंने कहा कि धान की फसल नवम्बर में होती है और अब जनवरी महीना बीतने को है। अभी तक यदि पंजीकृत किसानों ने धान नहीं दिये हैं, तो अब इसकी संभावना कम ही है, कि उनके पास धान उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में किसानों के पास धान है, तो निश्चित रूप से अधिप्राप्ति की जाए। लेकिन ऐसा ना हो कि किसान के नाम पर व्यापारी इसका लाभ प्राप्त करते रहें। उन्होंने औरंगाबाद, कैमूर इत्यादि जिलों की समीक्षा के दौरान यह बात कही।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने बिहार के सभी जिलाधिकारी को 29 जनवरी को स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर पैक्स की स्थिति का आकलन करने एवं वैसे पंजीकृत किसान, जिन्होंने पंजीकरण तो कराया लेकिन अभी तक धान नहीं दिया है, से बातचीत कर जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जाकर हकीकत का पता लगाइए कि क्या वास्तव में किसानों के पास अब भी धान उपलब्ध है।

यद्यपि कई जिलाधिकारियों की माँग पर उन्होंने धान अधिप्राप्ति की तिथि 21 फरवरी 2021 तक विस्तारित की है।

समीक्षा के दौरान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के  मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव, बिहार दीपक कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार उपस्थित थे।

मुख्य सचिव, बिहार ने सभी जिलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि कल सभी किसान सलाहकार भी भ्रमण कर उन किसानो की स्थिति की जानकारी ले, जिन्होंने पंजीकरण कराया लेकिन अभी तक धान नहीं दिये है। समीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों के पैक्स गोदामों की क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

गौरतलब है कि दरभंगा जिले में अबतक 1849 किसानों से 7,279 मैट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है।

एनआईसी दरभंगा से जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एसएम, उप निदेशक जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, डीएम(एसएफसी) अभिनव भास्कर, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमजद हयात व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…