Home Featured निर्माण किये गए पथों के रख रखाव केलिए मुख्य अभियंता ने दिये दिशा – निर्देश।
January 28, 2021

निर्माण किये गए पथों के रख रखाव केलिए मुख्य अभियंता ने दिये दिशा – निर्देश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार राज्य पथ निर्माण विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय परिसर अवस्थित अम्बेडकर सभागार में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिहार राज्य पथ निर्माण विभाग पटना के मुख्य अभियंता रमेश कुमार सिंह ने निर्माण किये गए पथों के रख रखाव हेतु सभी संबंधित अभियंताओं एवं कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
बैठक के सम्बंध में जानकारी देते हुए पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल दरभंगा के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार सिंह ने बताया कि ओपीएमआसी पद्धति से पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़को का रखरखाव किया जाता है। यह सात वर्षों की योजना है। इसमें दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसी को लेकर समय समय पर बिहार राज्य पथ निर्माण विभाग द्वारा दिशा निर्देश दिए जाते हैं। इसी को लेकर आज की बैठक भी आयोजित की गयी थी।
वहीं पथ प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दरभंगा में दो पथ प्रमंडल कार्यरत हैं, पथ प्रमंडल दरभंगा एवं पथ प्रमंडल बेनीपुर। दोनों ही पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य कर्मियों ने इस बैठक में भाग लिया।

Share

Check Also

असाध्य रोग से पीड़ित गरीबों की मदद में अव्वल हैं दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर।

दरभंगा: अगर किसी को असाध्य रोग हो जाये तो बीमारी से ज्यादा लोग खर्चे के तनाव से गंभीर अवस्…