Home Featured जंगली सुअर के हमले में किसान की मौत। 
January 29, 2021

जंगली सुअर के हमले में किसान की मौत। 

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार गांव में जंगली सूअर के हमले से एक किसान की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की है। मृतक किसान की पहचान गांव के ही लक्ष्मी मुखिया के 38 वर्षीय पुत्र वीर सिंह मुखिया के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पंचायत की मुखिया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी पवन मुखिया एवं दुखी चौपाल ने बताया कि मृतक वीर सिंह मुखिया गांव के सुगाह बाध मे गेहूं की फसल देखने के लिए आया था। इसी दौरान जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। जबतक लोग पहुंचते तबतक सूअर ने उसके पेट को बुरी तरह चिर कर सभी अंगों को बाहर कर दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी जंगली सूअर ने आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। जंगली सूअर के आतंक को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी थी। बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गयी। इसकारण गरीब किसान की मौत हो गयी।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …