Home Featured वायरल वीडियो: हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा ASI, लोगों ने लात घूंसों से कर दी पिटाई।
February 4, 2021

वायरल वीडियो: हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा ASI, लोगों ने लात घूंसों से कर दी पिटाई।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के बाढ़ पोखर के पास बुधवार की देर शाम पुलिस गस्ती के दौरान पुलिस गाड़ी ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और गस्ती गाड़ी पर सवार ASI को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

सब्जी खरीद कर साइकिल से घर लौटने के क्रम में घटी घटना

दरअसल बीते बुधवार के देर शाम केवटी थाना की पुलिस शाम के गस्ती में क्षेत्र में निकली थी। इसी क्रम में बाढ़ पोखर से पूरब कब्रिस्तान के पास केवटी थाना पुलिस की गाड़ी के धक्का से 30 वर्षीय संजय चौपाल घायल हो गए। जिसके बाद घायल को इलाज हेतु स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरते हुए मौजूद ASI के साथ धक्का मुक्की करते हुए जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस कर्मी हाथ जोड़ विनती करता रहा, लेकिन ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी हाथ जोड़ विनती करता रहा। लेकिन ग्रामीणों ने सड़क पर गिरा गिरा कर लात जूतों से जमकर पिटाई कर दी। वही कुछ स्थानीयों ने वीडियो बना कर शोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …