Home Featured एएसआई के दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को लिया गया हिरासत में।
February 5, 2021

एएसआई के दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को लिया गया हिरासत में।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के बाढ़ पोखर के पास बुधवार की देर शाम पुलिसकर्मी को पीटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि पुलिस गाड़ी से धक्का लगने के बाद उग्र भीड़ ने गाड़ी पर सवार एएसआई को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। उसी आदेश के आलोक में थानाध्यक्ष ने करवाई करते हुए मारपीट की घटना में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि केवटी थाना की गश्ती गाड़ी से एक व्यक्ति की टक्कर हो गई थी। उक्त व्यक्ति घायल हो गया था। इसी क्रम में वहां पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना को लेकर गुरुवार को केवटी थानाध्यक्ष को मामला दर्ज कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया था। उसी आदेश के आलोक में केवटी थाना द्वारा कारवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

बता दे कि बीते बुधवार की देर शाम केवटी थाना की पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी कर लौट रही थी। इसी बीच बाढ़ पोखर से पूरब कब्रिस्तान के पास लालगंज निवासी संजय चौपाल सब्जी खरीद कर साइकिल से घर लौट रहा था कि पुलिस की गाड़ी से धक्का लग गया। इसके बाद घायल को इलाज हेतु स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरते हुए मौजूद एएसआई के साथ धक्का मुक्की करते हुए जमकर पिटाई कर दी थी।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…