निधि समर्पण अभियान को गति देने के लिए भाजयुमो ने निकाला जागरूकता रैली।
दरभंगा: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आह्वान पर पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चल रहा हैं। अभियान को गति देने के लिए शुभंकरपुर, रत्नोंपट्टी, बाजीतपुर में संघ व स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों में जन-जागरूकता के लिए मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई।
यह मोटरसाइकिल यात्रा शुभंकरपुर बाबा राजाराम धनी मंदिर प्रांगण से निकलकर महाराजजी पुल, बद्रीनारायण मंदिर, सतियारा टोला, नवटोलिया, बाजीतपुर, नाव घाट होते हुए वापस राजा राम धनी मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम के संबंध में बताते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने बताया कि स्थानीय लोगों के निधि समर्पण के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि गांव में लगातार घर-घर घूमकर कार्यकर्ता निधि समर्पण अभियान चला रहे हैं।
इसी अभियान को गति देने के लिए यह जन जागरूकता मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई है। यात्रा में अभियान के जिला प्रमुख रूद्रनारायण मंडल, पितांबर पुर्वे, शैलेंद्र जी विनोद झा, प्रमोद सत्संगी, सज्जन महासेठ, जलज कुमार, कमलेश राय, नवीन कुमार रामबाबू साह, सुबोध कुमार, संजय राय, चुन्नु श्रीवास्तव, विनय कुमार गुड्डू, अवधेश मिश्रा, नितिन कुमार, रवि चंद्रवंशी, चंदन कुमार आदि शामिल थे।
मेयर दम्पति ने लगवाया कोरोना का टीका, अपनी बारी आने पर टीका लगवाने की सभी से की अपील।
दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजन्ती खेड़िया एवं उनके पति पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया…