Home Featured दरभंगा में संजय झा के मंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मदन सहनी के नाम भी नही हुई चर्चा।
February 10, 2021

दरभंगा में संजय झा के मंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मदन सहनी के नाम भी नही हुई चर्चा।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा को एकबार पुनः बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इस खबर से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। उन्होंने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली थी।
संजय झा के लगातार दूसरी बार जल संसाधन मंत्री बनने पर बुधवार को दरभंगा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
शहर के कर्पूरी चौक पर इक्कठा होकर संजय कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली दिवाली मनायी। आतिशबाजी के साथ साथ सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाईयां भी बांटी। कार्यकर्ताओं ने संजय झा के साथ साथ एनडीए एवं नीतीश कुमार जिंदाबाद के भी खूब नारे लगाये।
जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय झा के दुबारा जल संसाधन मंत्री बनने पर पूरे मिथिलांचल में खुशी की लहर है। लोगो को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में मिथिलांचल को बाढ़ की समस्या से निदान मिलेगा।
वहीं, ग़ौरतलब बात यह भी है कि दरभंगा के स्थानीय निवासी सह स्थानीय विधायक मदन सहनी भी दुबारा मंत्री बने हैं। पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरे जश्न के दौरान एकबार भी मदन सहनी का नाम तक नही लिया।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…