Home Featured दरभंगा आगमन पर समाज कल्याण मंत्री का हुआ भव्य स्वागत।
February 13, 2021

दरभंगा आगमन पर समाज कल्याण मंत्री का हुआ भव्य स्वागत।

दरभंगा: बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के दरभंगा आगमन की सूचना पर शनिवार को जिला के प्रवेशद्वार जटमलपुर घाट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ताओं का हुजूम जटमलपुर घाट पर मंत्री का इंतजार कर रहा था।

जदयू जिला महासचिव रामनरेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता फूल-माला लेकर मौजूद रहे। हलांकि मंत्री का आगमन दिन के 1 बजे होना था, परन्तु मंत्री का आगमन 3 बजे हुआ। फिर भी कार्यकर्ता डटे रहे। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सहनी ने कहा कि यह जीत आप सबों की जीत है। मैं तो नीतीश का अदना सिपाही हूं। क्षेत्र की जनता जब जहां चाहें अपनी समस्या का समाधान मुझसे करवाने के लिए आमंत्रित हैं। जिस विभाग की जिम्मेदारी मुझे मिली है, उस विभाग के कार्यों के लिए सभी तबके के लोग कभी भी मुझसे फोन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर पूर्व कार्यकारी जदयू जिलाध्यक्ष अंजीत चौधरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जनक किशोर चौधरी, प्रखंड भाजपाध्यक्ष रामाज्ञा चौधरी, डा. विनय कुमार चौधरी, बैद्यनाथ मिश्र, नितेश्वर ठाकुर, महेन्द्र सहनी, पूर्व मुखिया विजय चौधरी समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। आगे नरसरा गांव में पूर्व मुखिया शहनवाज उर्फ प्यारे, मो. रिजवान, परवेज आलम समेत ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…