Home Featured बहेड़ी के सिरुआ में हुआ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ।
February 16, 2021

बहेड़ी के सिरुआ में हुआ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखण्ड के सिरुआ गांव में श्री श्री 1008 सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। यज्ञ का उद्घाटन दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने किया। उद्घाटन के दौरान आंगतुक अतिथियों में हायाघाट के विधायक रामचन्द्र साह, राजद नेता आरके चौधरी एवं विद्यापति सेवा संस्थान के सचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू आदि भी उपस्थित थे। 16 फरवरी से शुरू इस यज्ञ का समापन 25 फरवरी को होगा।
उद्घाटन उपरांत अपने संबोधन में साँसद श्री ठाकुर ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यज्ञ से वातावरण भी शुद्ध होता है। कई प्रकार के विकार दूर होते हैं। उन्होंने यज्ञ में खुद की तरफ से तन मन धन से पूरा सहयोग देने का वादा किया।
यज्ञ के सम्बंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव रामनाथ झा ने कहा सिरुआ में 50 वर्षों से भव्य रूप से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। 50 वर्ष पूर्ण होने पर गत वर्ष अप्रैल में ही इस यज्ञ का आयोजन होना था। कोरोना के कारण अप्रैल में इसका आयोजन नही किया जा सका। परंतु एक वर्ष के भीतर यज्ञ का होना जरुरी था। अतः आज से इस नौ दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…