Home Featured विकास दिवस के रूप में मनेगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन : विनय।
February 27, 2021

विकास दिवस के रूप में मनेगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन : विनय।

दरभंगा: जदयू जिलाध्यक्ष विधायक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन 1 मार्च को विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बलभद्रपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने कहा कि जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह अपने-अपने पंचायत एवं बूथ पर एकत्रित होकर विकास पुरूष नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों एवं सामाजिक सुधार अभियानों की चर्चा करें।

इस मौके पर जितेन्द्र कुमार सिंह, विमल कुमार चौधरी, एजाज अख्तर खां रूमी, प्रफुल ठाकुर, केदार भंडारी, राजेन्द्र कामत, राजेश्वर चौपाल, संतोष झा, उपेन्द्र सहनी, प्रमोद प्रभाकर, धमेन्द्र साह, एहसान हक, शम्भुनाथ झा, डॉ. रामप्रवेश पासवान, असरफ हुसैन, राजकुमार राय, धीरेन्द्र चौधरी, सर्फे आलम, कीर्ति मोहन झा, विनोद मिश्रा, अहमद रजा बबलू, पप्पू चौधरी, विपिन कुमार, कैलाश ठाकुर, रामनरेश भगत, शशि प्रसाद साह, अखिलेश कुमार सिंह, जागेश्वर महतो, प्रदीप कुमार महतो, शमसाद अली कमर, शशिचंद्र पटेल, रामशंकर सिंह, इकबाल राईन, दीदार हुसैन चांद, पप्पू महासेठ, डॉ. अनिल बिहारी, अशोक ठाकुर, सुनील झा, इस्तेयाक आलम, अजय सत्संगी, लालटु शर्मा, अरूण कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …