Home Featured देर रात पुलिस पर हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार, एसएसपी ने की फायरिंग की पुष्टि।
March 4, 2021

देर रात पुलिस पर हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार, एसएसपी ने की फायरिंग की पुष्टि।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बुधवार की देर रात अपराधियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एसएसपी बाबूराम ने हमले के दौरान भीड़ की तरफ से फायरिंग किये जाने की भी पुष्टि की है।
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पुरानी मुंसफी में आठ-दस अपराधियों के इक्कठा होने की सूचना पर पुलिस छापेमारी केलिए गयी थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पर गिरफ्तार मो0 आरजू के परिजनों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी और आरजू भागने ने सफल रहा। उसका एक साथी मो0 कैफ हथियार के साथ पकड़ा गया।
एसएसपी ने भीड़ में से किसी के द्वारा फायरिंग किये जाने की भी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले चार लोगों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया है। अपराध की योजना बना रहे आधा दर्जन अन्य अपराधियो को भी नामजद किया गया है।
फरार अपराधी आरजू के आपराधिक इतिहास के सम्बंध में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि वह मर्डर केस में जेल में था। दो महीना पहले ही जेल से निकला है। पुनः अपने साथियों के साथ अपराध की योजना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था।
हमले में घायल पुलिस कर्मी के संबंध में उन्होंने बताया कि वह फिलहाल ठीक है। उसका इलाज चल रहा है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …