Home Featured जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे दरभंगा, एनडीए की जीत का कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय।
March 4, 2021

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे दरभंगा, एनडीए की जीत का कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय।

दरभंगा: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद आरसीपी सिंह के दरभंगा पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आरसीपी सहरसा से आने के क्रम में वे दरभंगा पहुंचे थे। इससे पहले बेनीपुर के धरौड़ा चौक पर जदयू नेता एजाज अख्तर खान उर्फ रोमी खान, प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, शम्भुनाथ झा, प्रेम झा, बिमल चौधरी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं दरभंगा पहुंचने पर शुभंकरपुर स्थित जदयू नेता मदन राय के आवासीय परिसर में वे कार्यकर्ताओं से मिले। वहां कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन में जदयू अध्यक्ष श्री सिंह ने 01 मार्च को बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर आयोजित पूरे प्रदेश एवं दरभंगा जिला में विकास दिवस की सफलता के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि देश स्तर पर जदयू इकलौती पार्टी है। जहां नीतीश कुमार जैसे छवि एवं सोच वाला नेतृत्वकर्ता है। जदयू अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लोकसभा प्रभारी विधानसभा प्रभारी एवं जिला प्रखंड तथा पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम के साथ सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को आम लोगों के बीच प्रचारित करना है ताकि आमलोगों को सरकारी प्रयास की जानकारी मिल सके। जदयू अध्यक्ष ने दरभंगा जिला में विधानसभा चुनाव में 10 मे से 9 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि इसी तन्मयता से जदयू को देश स्तर पर स्थापित करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में जितेंद्र सिंह, कन्हैया प्रसाद साह, प्रदीप कुमार महतो, मनोज शाह, मो. अशरफ हुसैन, अजय सत्संगी, संजीव मिश्र, सुशील झा, मनोज मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, मुकुंद चौधरी, अतहर इमाम वेग, सुशील कुमार झा, गंगा प्रसाद सिंह, श्याम, रेखा मिश्र, इस्मत जहां, मृदुला राय, अहमद रजा बबलू, श्याम किशोर प्रधान, दीदार हुसैन चांद, अजीत चौधरी, इं. इश्तियाक आलम, रविंद्र कुमार यादव, राम शंकर सिंह, गौरव कुमार राय, रंजीत झा, शमशाद अली कमर, बदरे आलम हाशमी, श्याम किशोर प्रधान, अली हसन अंसारी, सुनील भारती, शिवनंदन सिंह, सुशील कनोडिया, सुनील कुमार उर्फ पप्पू महाशय, अभिषेक झा, विकास यादव, हाफिज अबू सहमा, तरुण कुमार मंडल, श्याम किशोर राम, डा. अशोक कुमार सिंह सहित कार्यकर्ता शामिल थे।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…