Home Featured नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले नरसिंह नंद सरस्वती को मिले फांसी की सजा: रियाज कादरी।
April 11, 2021

नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले नरसिंह नंद सरस्वती को मिले फांसी की सजा: रियाज कादरी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार की शाम अंजुमन करवाने मिल्लत की तरफ़ से खान चौक पर प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकरियों में काफी आक्रोश देखा गया।
कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए अंजुमन के जिलाध्यक्ष रियाज खान कादरी ने बताया कि मुसलमानों के आखरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की शान में नरसिंह नंद सरस्वती ने अभद्र टिप्पणी कर उनकी शान में गुस्ताखी करने की कोशिश की है। इससे पूरे दुनिया के मुसलमानों में आक्रोश है। हिंदुस्तान के अंदर जगह जगह ऐसे लोगों का विरोध किया जा रहा है और जगह-जगह एफआईआर भी हो रहा है। मुसलमान हर चीज बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन कोई उनके नबी की शान में गुस्ताखी करे तो उसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होने कहा कि नरसिंह नंद सरस्वती जैसे लोग देश में दंगा फैला कर देश को बर्बाद करना चाहते है। किसी धर्म के पैगम्बर या किसी धर्म के भगवान पर कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल करे तो ऐसे आदमी पर फौरन कार्रवाई करनी चाहिए।
इसी को लेकर स्थानीय खान चौक पर अंजुमन करवाने मिल्लत की तरफ से नरसिंह नंद का पुतला दहन किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द नरसिंह को गिरफ्तार करके जेल में डाले, वर्ना मुसलमान सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे।
पुतला दहन में रजाउल्लाह अंसारी, मौलाना तहसीन रजा मिस्बाही, आरजू अरूफ, मौलाना आरिफ रजा मिस्बाही, एजाज अहमद खान, डॉक्टर अहमद रहमानी, परवेज आलम रिजवी, मौलाना अमन नवाज खान, हाफिज अजमतूल्लाह, मोहम्मद रियाज खान, साजिद खान, सैफ अली खान, फजल खान, वकार अहमद, रौनक निजामी, मोहम्मद इंतखाब, शाहनवाज खान, तौसीफ शैक्ख, ताबिश खान, झूना खान, तनवीर खान, मुबाशिर खान, लाडले अहमद, सय्यद करीम खान, अकील खान, इकराम हुसैन, नैयर कादरी, खुशहाल खान, निजाम अहमद, छोटे खान, सिराज खान, जाहिद खान, नुरुल्लाह खान, रजी अहमद, राजू खान, आरजू खान, मोनू बरावो, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अशरफ महामिद आदि सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…