Home Featured अहले सुबह घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख।
April 12, 2021

अहले सुबह घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: इनदिनों अगलगी की घटनाएं बढ़ गयी हैं। जिले के सभी क्षेत्रों से प्रायः अगलगी की सूचना प्रतिदिन मिलती ही है। प्रशासनिक स्तर पर लोगों को सतर्क एवं जागरूक रहने की सलाह भी दी जा रही है। वाबजूद इसके घटनाओं में कमी नही दिख रही है।
रविवार की अहले सुबह सिंहवाड़ा प्रखंड के अस्थुआ गांव में विनोद राय के मकान में आग लगने से घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि रविवार की सुबह अचानक आग लग गया। थोड़ी ही देर पूरा मकान जलकर राख हो गया। अगलगी में घर मे रखा चार क्विंटल धान, 10 हजार रुपये नगद एवं सोने-चांदी के कुछ गहने भी जलकर राख ही गया। आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीणों बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया। अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को सूचना दे दी गयी है।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…