Home Featured बाढ़ सहायता राशि प्राप्त करने केलिए बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य: डीएम।
April 13, 2021

बाढ़ सहायता राशि प्राप्त करने केलिए बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य: डीएम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सभी अंचलाधिकारी अपने अंचल के सभी लाभार्थी, जिनके नाम एवं बैंक खाता संख्या आपदा संपूर्ति पोर्टल पर हैं उनके बैंक खातों को आधार से ल‍िंक कर दें। इसके लिए लाभार्थी को अपना आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर, एवं मोबाइल नंबर के साथ-साथ अपनी जन्मतिथि उपलब्ध कराएं। इनमें आधार संख्या अनिवार्य है। उपरोक्त बातें जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कही। वे मंगलवार को सभी अंचलाधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अंचलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने अंचल कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर ले। दूरभाष या मोबाइल के माध्यम से सभी लाभुकों से संपर्क करें, उनका आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं राशन कार्ड नंबर प्राप्त करें। इस कार्य के लिए विकास मित्र, टोला सेवक शिक्षक सहित जो भी संसाधन अंचल में उपलब्ध हैं, उन्हें लगाएं। हर हाल में 7 मई तक इस कार्य को पूर्ण कर ले। खासकर बाढ़ प्रभावित अंचलों को शीघ्रता के साथ इसे पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने सभी सीओ को पंचायत वार टीम गठित कर इस कार्य को पूरा करने को कहा। बताया गया कि अब बाढ़ पीडि़तों को बाढ़ सहायता राशि तभी मिल सकेगी, जब आपदा संपूर्ति पोर्टल पर उपलब्ध उनका बैंक खाता संख्या उनके आधार नंबर के साथ जुड़ा रहेगा। सभी सीओ को संभावित बाढ़ को देखते हुए बाढ़ पूर्व तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। अपने उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर लेने और यदि किसी संसाधन की आवश्यकता हो तो आपदा प्रबंधन शाखा को अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सहित कम्युनिकेशन प्लान अद्यतन कर जिला आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध कराने को कहा। बता दें कि आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर जिले के 8 लाख 39 हजार 494 लाभार्थियों का नाम उनके बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड सहित उपलब्ध है। मौके पर वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी आपदा प्रबंधन सत्यम सहाय, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …