Home Featured मास्क चेकिंग अभियान 940 व्यक्तियों से वसूला गया जुर्माना, 44 वाहन भी जप्त।
April 15, 2021

मास्क चेकिंग अभियान 940 व्यक्तियों से वसूला गया जुर्माना, 44 वाहन भी जप्त।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम के आदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है।
अब तक किए गए मास्क चेकिंग अभियान में कुल 940 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूल की गई है। जिनमें बेहड़ा थाना बेनीपुर द्वारा सर्वाधिक 160 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई।
वहीं बड़गांव ओ.पी. थाना द्वारा 20 व्यक्तियों से, कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा 65 व्यक्तियों से, जमालपुर थाना द्वारा 16 व्यक्तियों से, घनश्यामपुर थाना द्वारा 25 व्यक्तियों से, बिरौल थाना द्वारा 20 व्यक्तियों से, अलीनगर थाना द्वारा 18 व्यक्तियों से, नेहरा ओपी द्वारा 02 व्यक्तियों से, वाजितपुर ओपी थाना द्वारा 10 व्यक्तियों से, सकतपुर थाना द्वारा 34 व्यक्तियों से, बहेड़ी थाना द्वारा 23 व्यक्तियों से, मनीगाछी थाना द्वारा 15 व्यक्तियों से, रैयाम थाना द्वारा 16 व्यक्तियों से, कमतौल थाना द्वारा 20 व्यक्तियों से, जाले थाना द्वारा 28 व्यक्तियों से, सिंहवाड़ा थाना द्वारा 14 व्यक्तियों से, सिमरी थाना द्वारा 40 व्यक्तियों से, मोरो थाना द्वारा 07 व्यक्तियों से, विशनपुर थाना द्वारा 40 व्यक्तियों से, एपीएम थाना द्वारा 15 व्यक्तियों से, फेकला ओपी थाना द्वारा 21 व्यक्तियों से, पतोर ओपी थाना द्वारा 06 व्यक्तियों से, बहादुरपुर थाना द्वारा 21 व्यक्तियों से, भालपट्टी ओपी थाना द्वारा 12 व्यक्तियों से, सोनकी थाना द्वारा 04 व्यक्तियों से, मब्बी ओपी थाना द्वारा 28 व्यक्तियों से, सदर थाना द्वारा 16 व्यक्तियों से, कोतवाली चौक ओपी थाना द्वारा 16 व्यक्तियों से, नगर थाना द्वारा 50 व्यक्तियों से, बेंता ओपी द्वारा 13 व्यक्तियों से, लहेरियासराय थाना द्वारा 45 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई।
इसी प्रकार उत्पाद अधीक्षक, दरभंगा द्वारा 07 व्यक्तियों से, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल द्वारा 26 व्यक्तियों से तथा नगर निगम दरभंगा द्वारा 87 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों/थानाध्यक्ष को मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए दिए है।

Share

Check Also

फायरमैन बना सुपरमैन: जान पर खेलकर बचाई बर्निंग अपार्टमेंट में फंसे लोगों की जान।

देखिए वीडियो भी दरभंगा: दरभंगा में आग लगने की एक घटना वीभत्स हादसा में बदल सकता था, यदि अग…