Home Featured मास्क वितरण से जनप्रतिनिधियों को रखा गया दूर, पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक करेंगे वितरण।
April 22, 2021

मास्क वितरण से जनप्रतिनिधियों को रखा गया दूर, पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक करेंगे वितरण।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम केलिए जिला प्रशासन द्वारा सरकारी गाइडलाइन का पालन करवाने का प्रयास लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करवाने को लेकर अधिकारियों के संग बैठक की। दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के खुलने को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन सख्ती से करवाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया।
वहीं मास्क वितरण के सम्बंध में जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसबार वितरण कार्य मुखिया नही करेंगे। जनप्रतिनिधियों को दूर रखा गया है। पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक द्वारा वार्ड स्तर पर मास्क का वितरण किया जाएगा। इसबार साबुन भी नही दिया जाएगा। केवल मास्क का वितरण किया जाएगा। मास्क का मूल्य 15 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी मास्क जीविका के माध्यम से या खादी ग्रामोद्योग से ही खरीदना है। बाजार से मास्क खरीद कर वितरण नही करना है।
आगामी तैयारियों के सम्बंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पीएचसी स्तर पर कोरोना से लड़ने की तैयारी अब करनी होगी। अगले तीन चार दिनों में पीएचसी को भी कोरोना के इलाज केलिए तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति के सम्बंध में उन्होंने बताया कि फिलहाल 504 एक्टिव केस हैं। जिले के आठ लोगों की मौत इस दूसरे लहर में अबतक हुई है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …