Home Featured शमशान में जगह पड़ रहा कम, अपने छोड़ रहे साथ, कबीर सेवा संस्थान कर रहा अंतिम संस्कार।
April 25, 2021

शमशान में जगह पड़ रहा कम, अपने छोड़ रहे साथ, कबीर सेवा संस्थान कर रहा अंतिम संस्कार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शनिवार का दिन दरभंगा के लिए कहर बनकर टूटा। कोरोना ने एक दर्जन से अधिक लोगों को लील लिया। कई दूसरे ज़िला के थे। दरभंगा में शाम तक सात शव अंत्येष्टि के लिए रखे थे। इनमें दो शव ऐसे भी थे, जिसके परिजनों ने अस्पताल में ही शव छोड़ दिया। एक शव के साथ मात्र मुखाग्नि देने के लिए एक बच्चा था। एक शव के साथ तीन लोग आए । पी पी किट भी पहना, लेकिन शव स्थल से 50 मीटर दूर से ही चले गए। प्रसाशन, निगम एवं कबीर सेवा संस्थान के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने सुरक्षा मानक अपना कर विधिपूर्वक अंत्येष्टि देर रात सम्पन्न किया। प्रसाशन एवं निगम की ओर से राशिद परवेज़, नागमणि सिंह, दीपक, रंजीत आदि उपस्थित थे। वहीं कबीर सेवा संस्थान की ओर से नवीन सिन्हा, सुरेन्द्र महतो, मोहम्मद उमर, भोला गुप्ता, खलिकुज़मा इत्यादि मौजूद रहे।
चूंकि शव स्थल पर पूर्व से अधिकतम छः शवों का प्लेटफार्म ही है, जिसमें एक दिन पूर्व जलाए गए दो शवों के चिता की राख थी। किसी तरह मैनुअल पद्धति से निकालकर उसे देर रात तैयार किया गया। इस तरह एक शव को लौटाना पड़ा। उसकी अंत्येष्टि आज होगी।
एक साथ छः शवों को रख देर रात विधिपूर्वक अंत्येष्टि की गई। इसी दौरान कोरोना वार्ड में देर रात्रि एक मुस्लिम संक्रमित ने भी दम तोड़ दिया, जिसकी मिट्टी भी परिवार के लोगों के सहयोग से कब्रिस्तान में सुरक्षा मानक अपना कर देर रात कर दी गयी।
शमसान घाट पर शव अंत्येष्टि स्थल तक एम्बुलेंस पहुंचने हेतु संस्थान ने रास्ता निर्माण की मांग 14 अप्रैल को की थी। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन के निर्देश पर युद्धस्तर पर एक दिन में एक ओर का पहुंच पथ तो बना दिया गया, लेकिन दूसरा एप्रोच पथ बनाने में निगम ने देर लगा दी, जिस का खामियाजा इन आधा दर्जन शवों को ले जाने में संबंधित लोगों को भुगतना पड़ा और 3 घंटे तक स्ट्रेचर से एम्बुलेंस से शवदाह गृह तक शव ढोना पड़ा।
एक साथ छः कोरोना शवों की अंत्येष्टि हृदय विदारक था।

Share

Check Also

देश में विकासवाद और ईमानदार सोच वाली मजबूत सरकार बनने में अपना योगदान दे मीडिया: राजीव रंजन।

दरभंगा: सोमवार को एनडीए के लोकसभा कार्यालय पर बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनीत लोकसभा मी…