Home Featured डीएमसीएच एवं कोविड आइसोलेशन वार्ड केलिए तीन पालियों में पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति।
May 3, 2021

डीएमसीएच एवं कोविड आइसोलेशन वार्ड केलिए तीन पालियों में पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति।

दरभंगा: कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ईलाज दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल एवं उनके कोविड आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

इसी को देखते हुए डीएमसीएच के आकस्मिक विभाग एवं कोविड आइसोलेशन वार्ड पर विधि- व्यवस्था संधारण एवं स्थिति पर नियंत्रण रखने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम द्वारा 03 पाली यथा –  प्रथम पाली प्रातः 06 बजे से 02 बजे अपराह्न तक, द्वितीय पाली अपराह्न 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को अपने निर्धारित समय के अनुसार अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित होकर अपना दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के मार्गदर्शन/नियंत्रण में कार्य करने को कहा है।
आकस्मिक विभाग, डीएमसीएच में नवीन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, कुमार सत्यम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं इंद्र कुमार कर्ण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वही कोविड आइसोलेशन वार्ड, डीएमसीएच में संजय कुमार देव “कन्हैया”, प्रभारी पदाधिकारी (मध्यान भोजन योजना), दरभंगा, पूर्णेन्दु नाथ झा, परियोजना निदेशक (आत्मा) एवं संजीव कुमार सहायक श्रमायुक्त, दरभंगा की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …