Home Featured लॉकडाउन का अनावश्यक उलंघन करने पर जुर्माने के साथ साथ पुलिस लगा रही अच्छी खासी क्लास।
May 7, 2021

लॉकडाउन का अनावश्यक उलंघन करने पर जुर्माने के साथ साथ पुलिस लगा रही अच्छी खासी क्लास।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लॉक डाउन का अनुपालन करवाने केलिए दरभंगा शहर में सभी चौक चौराहों पर पुलिस बलों की अच्छी खासी संख्या में तैनाती देखी जा सकती है। वरीय अधिकारी भी लगातार भ्रमण करते दिख रहे हैं। लॉक डाउन का उलंघन कर अनावशयक घर से निकलने वालों को दंडित भी किया जा रहा है।
शहर के लहेरियासराय अवस्थित टावर चौक एवं लोहिया चौक पर पुलिस की खास चौकसी देखी गयी। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों 11 बजे तक खुली रहती है। अतः इसके उपरांत निकलने वालों पर पुलिस की विशेष सख्ती देखी गयी। अधिकांश लोग दवा एवं मेडिकल इमरजेंसी का कारण ही बताते दिखे। पर उनसे भी प्रमाण मांगा जा रहा था।
सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि अधिकांश लोग आवश्यक वस्तुओं केलिए सवेरे निकलते हैं। बाद में मेडिकल इमरजेसी के कारण। पर यदि कोई अनावशयक रूप से लॉकडाउन का उलंघन करता पाया जाता है उसके विरुद्ध आपदा एक्ट के तहत कानूनी कारवाई भी जा रही है। आगे भी सख्ती जारी रहेगा।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…