Home Featured लॉकडाउन को लेकर एक्शन में दरभंगा पुलिस, दर्जनो लोगो को लिया गया हिरासत में, कई वाहन भी जप्त।
May 11, 2021

लॉकडाउन को लेकर एक्शन में दरभंगा पुलिस, दर्जनो लोगो को लिया गया हिरासत में, कई वाहन भी जप्त।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मंगलवार को एकबार पुनः लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करवाने केलिए दरभंगा पुलिस सड़कों पर उतरी। इसके लिए वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की टीम पुलिस लाइन से निकली और शहर के विभिन्न इलाकों से दर्जनो लोगो को हिरासत में लिया गया। कई वाहनों को भी जप्त किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन से निकली बस में लॉकडाउन के उलंघन के आरोप में 16 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाना को सुपुर्द किया गया। वहीं 24 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ओपी को सुपुर्द किया गया। इसके अलावा 10 बाइक भी कोतवाली ओपी को सुपुर्द किया गया।
साथ ही 7 बाइक, 1 बोलेरो, 1 स्कोर्पियो एवं एक ऑटो सहित कुल दस वाहन यूनिवर्सिटी थाना को सुपुर्द किया गया।
भ्रमण में निकले सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद स्वयं शहर के विभिन्न चौक चैराहों पर रुककर चेकिंग अभियान का जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्य हेतु जिन्हें छूट मिली है, वही गाड़ियां सड़क पर दिख रही हैं। उन्हें परेशान नही किया जा रहा है। पर जो अनावश्यक घूमते पाये जा रहे हैं, उनपर सुसंगत धाराओं के तहत कारवाई की जा रही है।
उन्होंने आमलोगों से भी लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन आमलोगों की सुरक्षा केलिए ही लगाया गया है। अतः सभी लोग स्वतः इसका पालन करें।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…