Home Featured सुबह उमड़ती भीड़ में नजर भी नही आती है दिन भर फाइन काटने में सक्रिय रहने वाली दरभंगा पुलिस!
May 12, 2021

सुबह उमड़ती भीड़ में नजर भी नही आती है दिन भर फाइन काटने में सक्रिय रहने वाली दरभंगा पुलिस!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: इस आपदा में भी सुरक्षा एवं सुविधा मुहैया कराने केलिए भले जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पीछे रहे, पर फाइन वसूली में पीछे नही है। अब तो सख्ती का आलम यह है कि लॉक्डाउन में डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाने और आवश्यक कार्य बताने पर भी पुलिस गाड़ी के सारे पेपर चेक कर रही है। कहीं कोई पेपर अपडेट न मिले तो फाइन काटना है। ऐसा प्रतीत होता है, जैसे लॉकडाउन के अनुपालन की जगह फाइन का टारगेट पूरा करना उनकी प्राथमिकता हो। इसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि सुबह 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं से बाहर की श्रेणी की दुकानें भी खुलती है और भीड़ जबरदस्त उमड़ती है। पर उन्हें नियंत्रित करते पुलिस एवं प्रशासन के लोग कहीं नजर नही आते।
बुधवार को लहेरियासराय थानक्षेत्र में लाइटहाउस के निकट सीआईटी की टीम पुलिस पदाधिकारी बीके झा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान आने जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जा रही थी। लोगों से निकलने का कारण पूछने के साथ गाड़ियों का पेपर भी चेक किया जा रहा था।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …